जयपुर में जल निकास की सुचारू व्यवस्था कायम नही होने से बरसाती पानी के कारण होने वाला जलभराव।
ताऊ ते तूफान के कारण जयपुर में हो रही बरसात के चलतें जयपुर के आम रास्तों पर जल भराव की समस्या मानसून पूर्व अभी से ही दिखने लगी हैं, तो
अन्दाज लगाया जा सकता है मानसूनी बरसात के अथाह पानी से जयपुर में जल भराव की समस्या कितने विकट हालात पैदा करेगी?
जयपुर में जल निकासी के प्राचीन रास्तें सरकार एवं नगर निगम की लापरवाही के कारण लगभग विलुप्त हो चुकें है।
जिसका नतीजा है पानी के निकास के नालें,नालीयों की नियमित सफाई व्यवस्था कायम नही होने से अधिकतर जल निकास के रास्तों में गन्दगी,कचरा,मिट्टी जमा होने के कारण पानी का निकास नही होने से जल भराव की समस्या आए दिन उत्पन्न होती है।
अगर सरकार की लापरवाही के चलतें यहीं हालात कायम रहें तो आने वाले समय में जल भराव की यह समस्या विकराल रूप लेकर जयपुर में पूर्व में हुई जल प्रलय के सें हालात पुनः कायम कर सकती है।
23 मई,2021,
कृष्ण कुमार महर्षि,
जयपुर।

