भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
कोरबा जिला समिति
माकपा पार्षद कंवर द्वारा मितानिनों और स्वास्थ्य कार्य में जुड़े कर्मचारियों को सेनेटाइजर,मास्क, ग्लब्स किया गया वितरण
नगर निगम कोरबा के मोंगरा वार्ड में घर घर सर्वे कर रही मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों को माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर द्वारा सेनेटाइजर,मास्क,ग्लब्स वितरण कर आम जनता को स्वस्थ के प्रति जागरूक करने की अपील की।
माकपा पार्षद कंवर ने कहा कि वार्ड में घर घर सर्वे कर रहे लोगों से सर्वे की जानकारी ली और देखा की किसी के हाथ में ग्लब्स नहीं थे,सेनेटाइजर की व्यवस्था भी स्वास्थ्य के कार्य में जुड़े कर्मचारियों के पास नहीं थे पूछने पर सभी ने बताया की निगम या सरकार से नहीं मिल रहा है तब संक्रमण के फैलाव के खतरे को देखते हुए तत्काल वार्ड की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने स्वयं सभी के लिए सेनेटाइजर, मास्क,ग्लब्स की व्यवस्था की और सभी सर्वे दल को वितरित किया।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने निगम और जिला प्रशासन पे आरोप लगाया कि अगर स्वास्थ्य के कार्य में घर घर सर्वे दल को करोना से बचाओ के सभी सामग्री नहीं दिए जाएंगे तो अगर सर्वे के दौरान कोई एक भी संक्रमित होगा तो अपने दल के साथ पूरे गांव को भी संक्रमित करेगा इसलिए स्वास्थ्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को संक्रमण से बचाओ के लिए ग्लब्स,सेनेटाइजर, मास्क,साबुन एवं अन्य सामान का तत्काल और पर्याप्त मात्रा में वितरित किया जाए।
*प्रशांत झा*
जिला सचिव, माकपा
(मो) 7694098022

