भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर फेस शील्ड, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर फेस शील्ड, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

*रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ठेलो पर अपना व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को धूप से बचने के लिए टोपियां एवं कोरोना महामारी से बचने के लिए फेस शील्ड,मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया एवं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी फेस शील्ड, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया।साथ ही साथ सभी को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी किया। विशाल कुकरेजा ने बताया कि राजीव गांधी जी सूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत कर देश में भारत संचार नेटवर्क और कंप्यूटर का आगाज किया था तथा वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव रखी राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा दिया उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।फेस शील्ड एवं मास्क वितरण में मनीष रामानी,प्रशांत गावरी,यश नागवानी,हितेश खेलवानी,प्रतीक गावरी,साहिल नागवानी वरुण हबलानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *