भूपेश हमें भी गिरफ्तार करो – यूनुस कुरैशी
रायपुर 21 मई 2021। टूलकिट मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज एफआइआर के विरोध में आज धरना प्रदर्शन कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष युनूस कुरैशी ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर को कांग्रेस की सत्ता का अहंकार बताते हुए कहां की एफआईआर करके कांग्रेस भाजपाइयों को डरा नहीं सकते, कांग्रेस में दम है तो सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर करे हम सब स्वस्फूर्त गिरफ्तारी देंगे !

