मारवाड़ी युवा मंच रायपुर के अध्यक्ष, और छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवृतमान प्रांतीय उपाध्यक्ष, समाजसेवी नरेश कुमार अग्रवाल, और कार्यकारिणी सदस्य श्री दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने आज एक अनजान कैंसर पीड़ित महिला के लिए रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय।।
नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया वर्तमान पूरे विश्व में एक भयावह स्थिति बनी हुई है और सभी उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भयभीत भी हैं।। ऐसे समय में जनमानस को अपने अंदर के डर से बाहर निकाल कर एक दूसरे से शारीरिक संपर्क में आए बिना ही हर संभव मदद करने की जरूरत है।। मानव रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता, उसकी पूर्ति खुद मानव ही कर सकता है, इसलिए जरूरत मंद के लिए रक्तदान और प्लाज्मा का दान अवश्य करें बिना डर के।।
वर्तमान कोरोना काल में एक दूसरे का मानसिक संबल बनाए रखने का प्रयास करें।। आस पड़ोस के लोगों से फोन पे बात करके उनका मनोबल बढ़ाएं।। सरकार अपना प्रयास कर रही है परंतु हमारा अपना कर्तव्य और प्रयास भी आवश्यक है।।
आइए मिलकर कोराेना के खिलाप इस जंग में योद्धा बनें।।
जय हिंद जय भारत।
🙏🙏🙏🙏🙏

