बेटीयों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ नही सहेंगे अबतक दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी क्यों नही- तरुणा बेदरकर


दिनाँक -8/04/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

बेटीयों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ नही सहेंगे अबतक दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी क्यों नही- तरुणा बेदरकर

कांग्रेस राज में 3 महीने की बच्ची से लेकर कोई भी महिला सुरक्षित नही– तरुणा बेदरकर

आप नेत्री और बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भानुप्रतापपुर की एक 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक ब्लात्कार किया जाता है जिसमे तीन आरोपी के नाम सामने आता है इन तीन आरोपी में से एक आरोपी सब इंस्पेक्टर भी है।छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में महिलाओं के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।तरुणा बेदरकर ने आगे कहा कि 29 मार्च का मामला है 3 आरोपी में दो की गिरफ्तारी और सब इंस्पेक्टर आरोपी किशोर तिवारी की गिरफ्तारी ना होना सीधे सीधे पुलिस प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए कार्यक्रम कराये जाते हैं और सुरक्षा तंत्र को लेकर अपराधी को पकड़ने के दावे किए जाते है।तो अपने ही कर्मचारी को गिरफ्तार करने में पुलिस इतनी लाचार क्यों?
या अपने कर्मचारी को ज्यादा समय देकर किशोर तिवारी को संरक्षण देने का कार्य कर रही है पुलिस?

तरुणा बेदरकर ने कड़े शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालो की खिलाफत हर मोर्चे पर करेगी।कल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किशोर तिवारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य महिला आयोग के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही नही होती है तो महिला संगठन आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस पी का घेराव करेगी।जिसके लिए जिम्मेदार खुद सरकार होगी।

आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *