सत्यनारायण शर्मा दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाये

सत्यनारायण शर्मा ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

.सत्यनारायण शर्मा ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।

सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यह त्यौहार हमें अपने भीतर अहंकार, बुराईयों को दूर करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *