दुर्ग ब्रेकिंग-एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, के मामले में,आज अलसुबह ग्राम- बठेना, पाटन-जिला-दुर्ग पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू।

दुर्ग ब्रेकिंग-एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, के मामले में,आज अलसुबह ग्राम- बठेना, पाटन-जिला-दुर्ग पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू।पुलिस के आला अधिकारी भी थे साथ।
गांव पहुंच वस्तुस्थिति का लिये जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

दुर्ग:-ग्राम बठेना पाटन में हुए एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के पीछे क्या कारण हो सकता हैं जिसकी जानकारी लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज अलसुबह ग्राम बठेना पहुँचे उनके साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे, आप को बतादें ग्राम बठेना में हुए इस मामले को लेकर गृहमंत्री बहुत ही सख्त दिखे,
गौरतलब हो कि दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु के विषय में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश पहले ही दे दिए हैं। वहीं आज उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को दो टूक शब्दों में सख्त आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मामले का परिणाम सामने आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *