छत्तीसगढ़ महाविद्यालय छात्रों को दी विधिक प्रावधानों की जानकारी
शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के विधि विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रायपुर के सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद श्रीमति नीलम जगत की उपस्थिति में वार्ड वासियों को विधिक जानकारी एवम् उनके मौलिक अधिकारों से अवगत कराया।
जिसमें विधि विभाग के तुकेश रात्रे अरबाज खान निलशंकर साहू राकेश सिंह अनमोल कंचवानी दिनेश कुमार कुमेटी पी साई शेखर कंचन कुकरेजा कुमारी प्रियंका पुनेम आदि छात्र छात्राएं शामिल थे।

