जनपद सदस्य ने किया साड़ी का वितरण
जिला कोरबा पाली ब्लॉक हरदी बाजार के जनपद सदस्य अनिल टंडन अपने क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्ग माताओं को मौसम के अनुसार शादी का सीजन को देखते हुए उन्होंने बुजुर्ग माता एवं जरूरतमंद को साड़ी का वितरण किया श्री टंडन हमेशा ही जनता सेवा में तत्पर रहते हैं इससे पहले उन्होंने ठंड के समय कंबल का वितरण किया था और अभी गर्मी के समय उन्होंने साड़ी का वितरण जरूरतमंद माताओं को बुजुर्गों को किया श्री टंडन अपने जनसेवा भाव से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाए हैं वे हमेशा ही लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं चाहे वह किसी भी मुद्दे क्यों ना हो वह हमेशा ही लोगों के हित में काम करने के लिए आगे रहते हैं उन्होंने बताया है कि क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए रोजगार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है एसईसीएल के अधीनस्थ अनेकों कंपनी में बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है

