अच्छी मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य, पानी,बिजली, सड़क परिवहन की दिल्ली मॉडल लोगों की पहली पसंद बन रही और लोग इस बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल-तरुणा बेदरकर


दिनाँक-27/02/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

अच्छी मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य, पानी,बिजली, सड़क परिवहन की दिल्ली मॉडल लोगों की पहली पसंद बन रही और लोग इस बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल-तरुणा बेदरकर

आम आदमी पार्टी जिला बस्तर की संगठन विस्तार वर्ष 2021 हेतु बैठक दिनाँक 27/02/2021को जगदलपुर विधान सभा के जवाहर नगर वार्ड में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर की अध्यक्षता में सपन्न हुई।

ज्ञात हो कि विगत दिनों में गुजरात मे नगरीय निकाय चुनाव हुए हैं जिसमे आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात मे दूसरे पार्टी के रूप में उभर कर मुख्य विपक्षी दल के रूप में सामने आई और सूरत में 27 सीट के साथ जीत हासिल की।ये तभी सम्भव हुआ जब लोग गुजरात मॉडल को नकार कर दिल्ली मॉडल अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य पानी,बिजली, सड़क परिवहन को पसंद करते हुए बदलाव की राजनीति की नींव रखा गया।इसी की तरह भी पूरे छत्तीसगढ़ में भी लोग बदलाव चाहते हैं इसी के तहत जगदलपुर विधानसभा के जवाहर नगर वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्टी लोगों के लिए संगर्ष रत है जिससे प्रभावित होकर लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर दिल्ली मॉडल को जगदलपुर में स्थापित करने हेतु अपना कदम बढ़ाया। आज की संगठन विस्तार के बैठक में पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया।आज की इस बैठक में लगभग पचास से भी ज्यादा भाइयों और बहने ने आम आदमी पार्टी जॉइन की और संकल्प लिया कि घर घर गांव गांव केजरीवाल मॉडल को पहुँचा कर काम की राजनीति के लिए काम करेंगे।तरुणा साबे बेदरकर जिला अध्यक्ष बस्तर ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार जब से दिल्ली में आई है तब से लोगों को यकीन होने लगा है कि एक आम इंसान को भी सम्पूर्ण सुविधाएं फ्री मिल सकती है सर्फ नेता मंत्रियों को ही नही। दिल्ली सरकार ने बताया कि सरकार लोगों के काम करने के लिए है ना कि उनपर राज कर अपने बिल्डिंगे बनाने के लिए। आप आदमी पार्टी की इसी विचारधारा और कामों से प्रभावित होकर लोग हमसे जुड़ रहे हैं । पन्द्रह सालों की रमन सरकार और वर्तमान के भूपेश सरकार के राज में समस्याएं जस के तस है और दोनों अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय एक दूसरे के टिका टिप्पणी करने में मस्त है।जिसे अब जनता देख रही है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा और अन्य पदाधिकारी सामिल रहे।

आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *