.जसपाल सिंह रंधावा जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। जसपाल सिंह रंधावा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। जसपाल सिंह रंधावा ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।
जसपाल सिंह रंधावा जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी वा शुभकामनायें

