अल्पसंख्यक आयोग ने किया शान्ति दूत आचार्य महाश्रवण जी का स्वागत
रायपुर/ 14 फ़रवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा के एवं जैन समाज के प्रबुद्ध जनो ने जैन समाज के 157वें मर्यादा महोत्सव में शामिल होने प्रथम बार रायपुर पधारे जैन मुनि आचार्य महाश्रवण जी का स्वागत जैनम मानस भवन के मुख्य द्वार के समीप किया, इस दौरान आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा एवं आयोग के सदस्य श्री अनिल जैन ने जैन मुनि से आशीर्वाद प्राप्त कर राज्य की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान आयोग के मंच पर गजराज पगारिया, मदन तालेड़ा, महेन्द्र कोचर अध्यक्ष सकल जैन समाज विजय चोपड़ा, महावीर मालू, अपर्णा संचेती, बबीता नत्थानी, पुरुषोत्तम केला, किशन जैन, राजेश जैन,रमेश जैन, विनय चोपड़ा एवं आयोग के सचिव श्री एम आर खान उपस्थित थे।

