ग्राम धतूरा में निकाली गई राम रथ यात्रा रैली
छ. ग./ कोरबा न्यूज़ ;- ग्राम पंचायत धतूरा में राम रथ यात्रा की रैली निकाली गई यह रैली राम जन्मभूमि निर्माण कार्य के उत्साहवर्धन के उपलक्ष में की गई थी जिसमें ग्राम वासियों की बड़ी उत्साह नजर आई और लोगों ने बड़े धूमधाम से श्री राम रथ यात्रा रैली का स्वागत किया और इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि R.S.S. संघ जिला कोरबा जिला प्रचारक अजय दुबे जी गोविंद सिंह राजपूत मुकेश जयसवाल प्रेम चन्द पटेल अरुण राठौर एवं ग्राम के सरपंच आदि उपस्थित थे और डॉ दुर्गेश कश्यप की अध्यक्षता में राम रथ यात्रा की रैली बड़े उत्साह पूर्वक और बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और श्री राम जी का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया गया जिसमें संपूर्ण धतूरा ग्राम पंचायत भाव भक्ति से विभोर खोरठा एवं समस्त ग्राम पंचायत और ग्राम वासी राम भक्ति में और राम रस सागर में लीन हो गए

