पाली ब्लॉक एवं हरदी बाजार के अनेकों समस्या से कराया अवगत
36 निदान शिविर का आयोजन चैतमा में किया गया जिसमें पाली ब्लॉक के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने हरदी बाजार क्षेत्र के अनेकों समस्या एवं पाली ब्लॉक के समस्त गांव की समस्या से अवगत कराया उन्होंने अपने आवेदन के माध्यम से हरदी बाजार क्षेत्र में होने वाले हैवी ब्लास्टिंग पानी की समस्या पेंशन की समस्या आवास की समस्या एवं राशन कार्ड से संबंधित एवं क्षेत्र में होने वाली अनेकों समस्या से अवगत कराया और उन्होंने यह भी बताया है कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान अभी से नहीं किया गया है यह समस्या विगत वर्षों से हो रहा है तथा इन सारी समस्याओं का निराकरण करने के लिए उन्होंने 36 निदान शिविर में क्षेत्र की जनता की इस समस्या से 36 निदान प्रभारी को अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि वह इस सारे काम को पूर्ण करें साथ ही हरदी बाजार क्षेत्र दीपिका एवं गेवरा एसईसीएल परियोजना के अधिनस्थ अनेकों कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों एवं विस्थापितों को रोजगार की मांग किया और हरदी बाजार बस स्टैंड से भाटापारा अंबेडकर चौक पर बस चलाने की भी मांग उन्होंने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर एवं समीक्षा अधिकारी के पास आवेदन दिया गया है जो कि अभी से पूर्ण नहीं हुआ है और उन्होंने बताया है एसईसीएल दीपका खदान के पानी को हरदी बाजार के तालाबों में पशु पक्षी एवं आम जनता की निस्तारी के लिए पानी को तालाब में भरा जाए जो कि गर्मी के समय भारी पानी की समस्या क्षेत्र के लोगों को होता है एवं पशु पक्षी को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता इसी तरह शासन के महत्वपूर्ण योजना राशन कार्ड से भी कई लोग अभी तक वंचित हैं जो कि स्वास्थ्य विभाग में राशन कार्ड के माध्यम से इलाज हो पाता है जिसे भी जनपद सदस्य अनिल टंडन ने गंभीरता से लेते हुए सभी क्षेत्र के लोगों के हित में उन्होंने इस समस्या से अवगत कराया साथ ही साथ आवास घर के संबंध में भी उन्होंने अपने आवेदन के माध्यम से सक्षम अधिकारी को अवगत कराया है साथी जनपद सदस्य अनिल टंडन ने बताया है कि हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार क्षेत्र के अनेकों घरों में दरार एवं बोर नीचे धंस गए हैं जिसकी भरपाई एसईसीएल के द्वारा कराए जाने चाहिए और जो भी मकान क्षतिग्रस्त है उसका भी मौजा एसईसीएल को देना चाहिए क्योंकि हैवी ब्लास्टिंग के होने से क्षेत्र के लोग दहशत के माहौल में रहते हैं कई बार तो लोगों को चोट भी आ जाता है और रोड में पानी की छिड़काव भी ठीक से नहीं होता है जिससे लोग धूल डस्ट से बहुत ही परेशान होते हैं तथा उनके स्वास्थ्य भी परेशानियां होती हैं इन सारी समस्याओं क्षेत्र के लोगों बनी रहती है जिसे 36 निदान समस्या शिविर में निदान करने के लिए अवगत कराया गया

