जवाहर नगर वार्ड के साथ निगम प्रशासन कर रहा सौतेला बर्ताव पानी तक नही पिला पा रहा-तरुणा बेदरकर


दिनाँक-9/02/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

जवाहर नगर वार्ड के साथ निगम प्रशासन कर रहा सौतेला बर्ताव पानी तक नही पिला पा रहा-तरुणा बेदरकर

आम आदमी पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने बताया कि संगठन 2021 की तहत हर मोहल्ले में लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करा कर जोड़ने का काम किया जा रहा है इसी कड़ी में आज जगदलपुर के जवाहर नगर में विजिट किया गया बस स्टैंड के सामने और रेलवे स्टेशन से लगा हुआ मोहल्ला होने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा सौतेला बर्ताव इस मोहल्ले के लिए किया जा रहा है।बीजेपी की सरकार गई कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज है निगम के अंदर पहले बीजेपी के 5 साल और अब कांग्रेस के 7 साल के वावजूद आज भी वार्ड वाशी पानी बिजली सड़क नाली की समस्या से जूझ रहे हैं ।50 घर के पीछे एक नल का कनेक्शन,340 मकानों के पीछे एक भी सरकारी नल नही ।निगम प्रशासन आंख मूंद कर सिर्फ तमाशा देख रही है इनको जनहित से कोई सरोकार नही। विजिट के दौरान वार्ड वाशियों ने बताया कि माननीय महापौर और कलेक्टर बस्तर का विजिट भी हुआ है लेकिन अबतक उनकी सुध लेने वाला कोई नही।
जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कड़े शब्दों में कहा कि जनता को पानी पिलाना पुण्य का काम है और निगम प्रशासन अगर ये भी नही कर पा रही ।जनता के इस परेशानी को लेकर बहुत जल्द आप आदमी पार्टी आंदोलन करने की रुपरेखा तैयार कर रही है।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर, छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *