दिनाँक 24-01-2021
आम आदमी पार्टी बस्तर
छत्तीसगढ़
पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल व अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे– कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी।
केंद्र तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहना बंद कर माफी मांगे, किसानों का हक लेकर ही दम लेंगे – देवलाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री,आम आदमी पार्टी।
कांग्रेस की वादाखिलाफी व दिखावा के विरोध में जंगी प्रदर्शन – तरुणा बेदरकर,जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी बस्तर
*बस्तर जिला आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में कल २४जनवरी२०२१ को जंगी विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी जिला बस्तर पर जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पुतला दहन का कार्यक्रम किया।सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार ना ही तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किये गये वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।
पार्टी अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सख्त लहजे में कहा कि कब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रहेगी। राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।
देवलाल नरेटी ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए।
तरुणा बेदरकर जिलाध्यक्ष बस्तर ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जानी चाहिए , नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।
आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही और सभी नेअधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया।
आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है उन्हे तुरंत दूर करे अन्यथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपना आंदोलन और तेज करेगी।
आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

