पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति ढुल मुल रविये को लेकर विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल व रैली- तरुणा बेदरकर,जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बस्तर


23-01-2021
आम आदमी पार्टी बस्तर
छत्तीसगढ़

पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति ढुल मुल रविये को लेकर विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल व रैलीतरुणा बेदरकर,जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बस्तर

चलो (जिला मुख्यालय) किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहकर भी नहीं मांग रहे माफी किसानों का हक लेकर रहेंगेदेव लाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री

अन्नदाताओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा व कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में जिला बस्तर के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर के सामने टाउन क्लब में विरोध प्रदर्शनतरुणा बेदरकर

आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में आज २४जनवरी२०२१ को जंगी विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन का ऐलान किया है।

प्रदेश कमिटी से जिला प्रभारी देवलाल नरेटी के नेतृत्व कल 24/1/2021बस्तर जिले के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर के सामने टाउन क्लब मैदान में सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन करेंगे । केंद्र सरकार ने है तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों को किए गए वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।

पार्टी अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सख्त लहजे में कहा कि ना ही भाजपा की केंद्र सरकार किसान हित मे कुछ सोच रही है और सिर्फ अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बना रही है और राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।
हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे व बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था करे नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *