राजस्थान सरकार का आत्मघाती निर्णय जयपुर की आमजनता के स्वास्थ्य एवं सांस्कृत़िक,सामाजिक हितो की रक्षा के लिए बना सबसे बड़ा संकट।
क्यों कि जयपुर की हैरिटेज विरासत पौंड्रिक पार्क की जगह सरकार कर रही है पार्किंग स्थल का निर्माण।
सरकार अपनी जनविरोधी नीति के चलते हरे-भरें सुन्दर पौंड्रिक पार्क रूपी उद्यान को पूर्ण रूप से नष्ट कर इसकी जगह कर रही है पार्किंग स्थल का निर्माण जो आम जनता के हितो पर खुलेआम एक सुनियोंजित कुठाराघात है।
बड़ी शर्म की बात है कि हमारे निर्वाचित जनसेवक अब तक सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के विरूद्ध मौनव्रत धारण किये हुए हैं।
सरकार यह बात अच्छी तरह समझलें कि जन,जीव,स्वस्थ जीवन के लिए उद्यान,पार्क जरूरी है ना कि पार्किंग।
सरकार पार्किंग निर्माण के अपने इस निर्णय को रद्द कर पौंड्रिक पार्क के मूल स्वरूप को कायम ररवने का श्रम करें।
22/01/2021,
कृष्ण कुमार महर्षि (नवीन)
जयपुर।

