दुर्ग नगर निगम के पार्किंग घोटाले के संदर्भ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महापौर को सौपें ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप,

दुर्ग नगर निगम के पार्किंग घोटाले के संदर्भ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महापौर को सौपें ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप,

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में दुर्ग लोकसभा के यशस्वी सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता रितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख पार्किंग में चल रहे जनता से अवैध वसूली जो कि चरम पर है लगभग 1 वर्ष से इन पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दुर्ग नगर निगम के शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है परंतु यहां से प्राप्त रकम का कोई हिसाब किताब नहीं है पूर्व में नगर निगम आयुक्त द्वारा जांच दल बनाया गया था जिसमें जांच अधिकारी के रूप में राजेश पांडे एवं प्रकाश थवानी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पिछले 1 वर्षों से चल रहे! भराशाही एवं अवैध वसूली को स्पष्ट प्रदर्शित किया है इस रिपोर्ट में जांच अधिकारियों द्वारा ठेकेदार का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है दुर्ग नगर निगम को हुए नुकसान के लिए दोनों बाजार विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं थानसिंह यादव को जिम्मेदार बताया जा रहा है परंतु इन सब में दुर्ग नगर निगम की जनता से जो अवैध वसूली की गई है उसके आवाक जावक का कोई हिसाब किताब नहीं है भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्ग के महापौर से दुर्ग नगर निगम के शासन व प्रशासन के लोग संभाले नहीं जा रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि महापौर से अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली जा रही है और ना ही आपके एमआईसी मेंबर किसी भी कार्यों में रुचि ले रहे हैं पूरे दुर्ग नगर निगम की हालत खस्ता हो चुकी है दुर्ग निगम के बाजार विभाग में इतना बड़ा पार्किंग घोटाला नगर निगम की जनता के साथ विश्वासघात है जिसका जवाब सही समय आने पर जनता जरूर देगी नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध करते हुए राजस्व एवं बजार विभाग के एमआईसी मेंबर एवं बाजार विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने के लिए ज्ञापन सौंपा एवं 1 वर्ष पूर्ण होने एवं दुर्ग शहर को गड्ढों में तब्दील करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महापौर को बेशरम का पौधा भेंट किया जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश कुमार शर्मा सत्यवीर यादव नीरज तिवारी तारेंद्र तन्डिया किशोर सोनकर प्रिंस जॉय महेंद्र सोनकर जयप्रकाश मटियारा आकाश बघेल नीरज पटेल अमित पटेल विराज चौहान रिंकू शुक्ला विजय निर्मलकर पुरषोत्तम मटियारा अधिक संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *