छत्तीसगढ़ में संगठन निर्माण को गति देने रणनीति तैयार की गई साथ ही 2021 को संगठन निर्माण वर्ष के रूप में लेकर कार्य किया जाएगा- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष


03.01.2021
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में संगठन निर्माण को गति देने रणनीति तैयार की गई साथ ही 2021 को संगठन निर्माण वर्ष के रूप में लेकर कार्य किया जाएगा- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली से लौटने के पश्चात आम आदमी पार्टी की आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में आहूत की गई।
कोमल हुपेण्डी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी व प्रदेश प्रभारी माननीय गोपाल राय जी ने दिल्ली की बैठक में छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन विस्तार की समीक्षा की और वर्ष2021 में संगठन के विस्तार के लिए विस्तृत कार्यक्रम की योजना प्रस्तुत की।

दिल्ली मीटिंग में अरविंद केजरीवाल जी ने छत्तीसगढ़ में सांगठनिक गतिविधियों में समय समय पर अपनी उपस्थिति का भी वादा किया।
कोर कमेटी की आज की बैठक में संगठन के विस्तार के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तैयार की गई।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को 3 ज़ोन मे विभाजित कर प्रत्येक जोन में एक प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ एक प्रदेश सह-संगठन मंत्री की नियुक्त की गई जो इस प्रकार से है ।
दक्षिण जोन-
प्रदेश उपाध्यक्ष-घनश्याम चंद्राकर
प्रदेश सह संगठन मंत्री-देवलाल नरेटी

मध्यजोन-
प्रदेश उपाध्यक्ष-वदूद आलम
प्रदेश सह संगठन मंत्री-दुर्गा झा

उत्तरजोन-
प्रदेश उपाध्यक्ष-भानु प्रकाश चंद्रा
प्रदेश सह संगठन मंत्री-शिवनाथ केसरवानी

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष- ईस्वर चंदेल बनाये गए है

इस प्रकार से छत्तीसगढ़ में संगठन निर्माण व पार्टी को मजबूत बनाने की जवाबदारी इनके ऊपर रहेगी जिसके साथ 2023 चुनाव की तैयारी की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी 2023 का चुनाव पूरी गंभीरता के साथ लड़ेगी जिसमे *माननीय अरविंद केजरीवाल* जी पूरी तरह से प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में रोड शो कर पार्टी का प्रचार करेंगे , जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है ।

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल,घनश्याम चंद्राकर,देवलाल नरेटी, वदूद आलम,दुर्गा झा, भानु प्रकाश चंद्रा, तेजेन्द्र तोड़ेकर, जयंत गयधने, अज़ीम खान  उपस्थित रहे । 

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
आम आदमी पार्टी ,छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *