भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के द्वारा मजदूरों के हितों में प्रदर्शन अभियान व बैठकों का आयोजन

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के द्वारा मजदूरों के हितों में प्रदर्शन अभियान व बैठकों का आयोजन

रायपुर | भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन, छत्तीसगढ़ प्रदेश की मीटिंग दिनांक 22-12-2020 को, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर पांडे जी की अध्यक्षता में देवेंद्र नगर, रायपुर में संपन्न हुई और औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के हितों हेतु प्रदर्शन करते हुए, मजदूरों को फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुए तथा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ मजदूरों के हितों हेतु सार्थक बैठक का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया गया और वहां से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले मजदूरों को नुकसान से संबंधित विरोध प्रदर्शन व मजदूरों से कोरोना काल में हो रही दिक्कतों की चर्चा करते हुए, मजदूरों को सेहत संबंधी सलाह देते हुए उनके सहयोग हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में होने वाली दिक्कतों से मजदूरों को राहत मिलना चाहिए और दिनेश शर्मा ने बताया की औद्योगिक क्षेत्रों में सरकार के द्वारा कोरेना की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है जिसके ऊपर तुरंत संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर पांडे जी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति बहुत ही दयनीय है तथा मजदूरों को इससे घातक बीमारी होने का डर बना हुआ है और इसको कोरोना काल में ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है, जिसके लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों को सरकार की कोरोनावायरस इन और पर्यावरण मापदंड का पालन करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर पांडे जी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले चिमनीओं से निकलने वाले घातक धुएं जो कि मजदूरों के साथ-साथ राजधानी रायपुर के रहवासियों के लिए भी दमा और अन्य बीमारियों के स्रोत बन चुके हैं बन सकते हैं जिससे यहां के लोग बीमार पड़ रहे हैं इस और भी सरकार की ध्यान आकर्षित करने हेतु हमारा यह अभियान जारी रहेगा।

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए मजदूर कार्ड बनाने के लिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों पर पूरी टीम के साथ जाकर मजदूरों से संपर्क किया गया व मजदूर कार्ड बनाने में सहयोग और मजदूरों को सरकार के द्वारा दी जा रही उनके हितों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं सदस्यता अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर मजदूरों को लाभ पहुंचाने हेतु कार्य किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर पांडे जी की अध्यक्षता के आमंत्रण पर सभी कार्यक्रमों और बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव डॉ अजय द्विवेदी जी व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री देवेंद्र प्रसाद गुप्ता जी, श्री मारकंडे शुक्ला जी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतेश पाल जी का धन्यवाद पारित करते हुए, चुंकि उन्होंने की छतीसगढ़ के 10 लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

इसका कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर पांडे जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ताराचंद जैन जी व अन्य सदस्यों व गणमान्य लोगो व मजदूरों आदि के द्वारा उपस्थित रहकर प्रदर्शन, कार्यक्रम व बैठक को सुचारु रुप से संपन्न किया गया।

विनीत
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन
छत्तीसगढ़ प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *