लक्ष्यवेध कोरबा से पुष्पा सागर बनीं सप्ताह की नायक
:-:-:-:-:–:-:-:-:-:-:-:–:-:–:-:-
कोरबा लक्ष्यवेध का नायक इस सप्ताह श्रीमती पुष्पा सागर को चुना गया जो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजकम्मा संकुल रजकम्मा विकासखंड पाली में पदस्थ हैं ,शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर यह सम्मान हर सप्ताह जिले के एक शिक्षक को दिया जाता है मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण प्रक्रिया लक्ष्यवेध के अंतर्गत शिक्षकों और छात्रों को नए शिक्षण कौशल और तकनीक के माध्यम से 21वीं सदी हेतु तैयार किए जाने की शुरुआत की गई है।
टीम लक्ष्यवेध कोरबा सूरजपुर और दंतेवाड़ा की एक संयुक्त टीम है जो आदरणीय श्री मोहनलाल खरे सर जी दंतेवाड़ा द्वारा संचालित है शिक्षक शिक्षिकाएं जो सप्ताह भर की चुनौतियों को बेहतर ढंग से पूर्ण कर पाते हैं उन्हें यह सम्मान दिया जाता है ,बीते सप्ताह कोरबा जिले में श्रीमती श्रद्धा शर्मा प्राथमिक शाला मुढाली विकासखंड कटघोरा के मार्गदर्शन में विषय मित्र के चुनाव के साथ ही बच्चों के स्वयं से सीखते बच्चों की जिज्ञासु प्रवृत्ति का सम्मान तथा तकनीकी का प्रयोग करते हुए आत्मविश्वास में वृद्धि करने का प्रयास किया गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन हेतु पुष्पा सागर को सम्मानित किया गया।
श्रीमती पुष्पा सागर ने अपने इस सम्मान के लिए श्री मोहनलाल खरे सर और श्रद्धा शर्मा मैडम तथा लक्ष्यवेध की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

