तुलसी बाराडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुचकर धान खरीदी की शुरुवात किये धरसींवा जनपद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व
एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे तुलसी बाराडेरा के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के द्वारा धान खरीदी केंद्र में मुख्यअंतिथि के रूप में पहुचकर पूजा पाठ् कर किसानों के धान ख़रीदी की विधिवत शुरुआत किये,इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा कि “प्रदेश के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से प्रदेश भर में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। सरकार ने खरीदी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी है। खरीदी की शुरूआत होने से किसान आज बेहद खुश है।
किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने चाहिए। सभी किसानों को टोकन, की ब्यवस्था हो शुद्ध पेयजल की ब्यवस्था हो, बैठने की ब्यवस्था हो एवम किसी भी किसान को बारदाने की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए साथ ही कोरोना वायरस की सुरक्षा के लिए सेनेटाईजर, मास्क और हाथ धुलाई की व्यवस्था होनी चाहिए।।पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में अन्नदाता के हित में बहुत से निर्णय लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जो कोरोना संकट के दौर में किसानों को आर्थिक मदद किया।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किसानों के खाते में धान के समर्थन मूल्य 2500 रुपये के अंतर की राशि देकर सरकार इनकी मदद किया।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गरीब किसानों का दर्द समझा है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है जहां कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 19 लाख किसानों को पांच हजार रुपये देने की योजना शुरू की है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि अगर देश के किसी भी राजनीतिक दल की ओर से भारत के किसी राज्य में कोई अच्छी योजना का क्रियान्वयन किया जाता है तो दूसरे राज्य को भी इसे अपनाना चाहिए। सभी राजनीतिक दल या सरकार जनता की सेवा के लिए ही काम करते हैं। ऐसे में अच्छी योजना को लेकर राजनीति करने के बजाय इसे इम्प्लीमेंट करने की जरूरत होती है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति तुलसी बाराडेरा में कुल 194 किसान पंजीकृत है आज 200 सो कविंटल एवम 80 किलो धान की खरीदी हुई। किसान चोवा राम देवांगन का 13. 60 कविंटल नरेंद्र कुमार देवांगन का 13.60 कविंटल निर्मल कुमार देवांगन का 13.60 कविंटल गुरप्रीत सिंह सैनी का 160 कविंटल धान की खरीदी हुई।

