बिरगावं शराब दुकान स्थानांतरित करने आबकारी मंत्री को ज्ञापन
प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा ने बिरगांव नाले के पास स्थित शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु आबकारी मंत्री को ज्ञापन दिया।
पंकज शर्मा ने कहा रायपुर ग्रामीण के बिरगांव में नाले के पास मौजूद शराब दुकान मुख्य मार्ग पर है। जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना होने की आशंका रहती है। शराब दुकान के पास ही मंदिर और सार्वजनिक शौचालय है जिससे महिलाओं और नागरिकों को शराब दुकान से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए उपरोक्त शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता है , मंत्री जी ने अधिकारियों से चर्चा कर 10 दिन के भीतर दुकान स्थानांतरित करने का निर्देश दिया ।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा , नंदलाल देवागन ब्लॉक अध्यक्ष , सभापति सोलंकी , राजा राम देवागन , इकराम अहमद ,लखन साहु , उबारन दास ,अशोक बघेल ,कृपा राम निषाद ,दीनु निषाद , प्रेमलाल चतुर्वेदी ,बाबुलाल कुर्रे ,लखन साहु उरकुरा ,सतोष साहु ,सुदन सिकली , ईश्वर बंजारे ,महेंद्र बंजारे , कोमल वर्मा ,रमेश साहु ,रियाज ,अशिष दुबे ,चंदन पाल , रुपेश वर्मा , निहाल , रोशन यादव,छबि धीवर एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

