डीजीपी के आदेश के बाद भी गौरव ग्राम पंचायत कुरुद-सिलयारी में खुलेआम अवैध शराब बिक्री सात गांवो के सरपंचों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
*जनपद पंचायत धरसिवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरुद सिलयारी में खुलेआम अवैध शराब का गोरख धंधा फल फुल रहा है सिलयारी लगभग 40 गांवों का सेन्टर मार्केट है जहां रेलवे स्टेशन मोहल्ला बजार चौक ओपन जिम गार्डन तरेशर मोड़ चौकी के समिप कोदवा पथरी खुडमुडी मलौद महौगांव तरेशर के अधिकतर मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री चल रहा है कुछ महिने पहले ही ग्राम सभा अध्यक्ष अशोक साहू ने ग्रामसभा बैठक में अवैध शराब को रोकने के लिए अवैध शराब बेचने वालों पर कानुनी कार्रवाई वा ग्रामसभा में 5100 रुपए अर्थदंड ग्राम वासियों के समर्थन पर प्रस्ताव पारित किया था इसके बावजूद नगर में खुलेआम अवैध शराब बिक्री चल रहा ग्राम सभा अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि हमने ग्राम वासियों के सहयोग से अवैध शराब पर प्रतिबंध लगा दिए हैं सिलयारी चौकी प्रभारी को सिलयारी सरपंच ग्राम सभा अध्यक्ष वा ग्राम वासियों ने ज्ञापन सौंपा था जिसपर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किया जाता है हमने सिलयारी चौकी प्रभारी को तिन बार लिखित ज्ञापन सौंपे हैं धरसिवा टिआई रायपुर एसपी साहब को भी अवैध शराब के विषय में ज्ञापन सौंपे है सिलयारी में पुलिस चौकी होने के बावजूद भी अवैध कारोबार फल-फूल रहा है जिससे साफ पता चलता है कि अवैध शराब बेचने वालों को सिलयारी पुलिस वालों का संरक्षण प्राप्त है अवैध शराब बेचने वालों पर सिलयारी पुलिस महरबान है रोजाना 50 पेंटी अवैध शराब बिक्री हो रहा है फिर भी सिलयारी चौकी प्रभारी किसी भी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं कार्रवाई के नाम पर अगर कोई दो चार पव्वा पिने के लाता है उसे पकड़कर कार्रवाई कर खानापूर्ति करते हैं चौकी प्रभारी को अवैध शराब बिक्री का सुचना देने पर भी छापा नहीं मारा जाता है चौकी प्रभारी सिधा कहते हैं हमारे पास महिला पुलिस कर्मी नहीं है कुछ महिने पहले ही ग्राम विकास समिति के सदस्य ने रायपुर एसपी के पास सिलयारी चौकी प्रभारी को हटाने के लिए भी ज्ञापन सौंपा था जिसपर रायपुर एसपी ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था ओपन जिम गार्डन के पास शाम होते ही शराबीयो का जमावड़ा लगता है गाली-गलौज करते हुए शराब का सेवन करते हैं जिससे महिलाएं ओपन जिम जाने से घबराती है अनहोनी घटना होने का भय बना रहता है पुलिस विभाग के संरक्षण में चल रहे अवैध कारोबार से परेशान ग्रामीणो में भारी आक्रोश है पथरी सरपंच प्रिति भरत सोनी तरेशर सरपंच नरेंद्र वर्मा महौगांव सरपंच भारती मलौद सरपंच भोला राम वर्मा कोदवा सरपंच गंगा राम कुरुद-सिलयारी सरपंच भानमती मांण्डे क्षेत्र के सभी सरपंचों ने धरसिवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा उचित कार्रवाई नहीं होने पर सरपंच वा भारी संख्या में ग्रामीण सिलयारी चौकी के सामने धरने पर बैठने की तैयारी में है

