कोदापाख़ा में धान खरीदी केंद्र के मांग को लेकर कलेक्टर चंदन कुमार से मिले ।
जनपद सदस्य एवं वनसभापति देवलाल नरेटी एवं दुर्गूकोंदल लैंप्स अध्यक्ष श्रीराम बघेल के नेतृत्व में कॊदापाखा में धान खरीदी केंद्र खोलने के मांग को लेकर कलेक्टर चंदन कुमार को मिलकर ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार राजेश तिवारी और कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी भी उपस्थित थे उनसे भी धान खरीदी केंद्र खोलने को लेकर चर्चा किया गया।
कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जगत दुग्गा, संपत नरेटी , तुलसी मातलाम, अस्सी राम ध्रुव, बंशी लाल यादव , प्रदीप ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

