मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस के 7 जाँबाजों के सीने पर लगाएंगे शौर्य पदक , 1 नवम्बर को सीएम हाउस में टीआई मोहसिन खान का नाम शामिल

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवम्बर को राज्य अलंकरण दिवस का आयोजन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस अलंकरण समारोह में “छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष 2020” प्रदान करने के लिए 7 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिसमें पत्थलगांव में पदस्थ टीआई मोहसिन खान का नाम शामिल है। इस खबर पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला निरंतर जारी है। 
अयान न्यूज़ से चर्चा करते हुए मोहसिन खान ने बताया कि सुकमा में सेवा देने के दौरान नक्सल मोर्चे पर काफी संघर्ष किया। नक्सल अभियान में नक्सलियों का मनोबल तोड़ने और उनपर सख्त कार्रवाई करने में अच्छा काम किया । इसके साथ ही दो साल पहले रायपुर के तुलसी होटल में आग लगी थी जिसमें बगल के होटल की छत से सीढ़ी लगाकर एक व्यक्ति की जान बचाई थी । इस दुर्घटना में हालांकि 4 लोग अंदर फंसकर मर चुके थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *