अचानक लकवाग्रस्त अनमोन त्रिपाठी के लिए चरामेति फाउंडेशन ने प्रदान की व्हील चेयर।
धमधा निवासी श्री मनोज कुमार त्रिपाठी के 14 वर्षिय पुत्र श्री अनमोन त्रिपाठी 31 जुलाई 2020 को अचानक लकवा के शिकार हुए और दुर्भाग्य से गले के नीचे का पूरा शरीर निष्क्रिय हो गया।
श्री मनोज कुमार त्रिपाठी जी को किन्हीं माध्यमों से चरामेति फाउंडेशन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और उन्होंने संस्था के सदस्यों से संपर्क कर बेटे हेतु व्हील चेयर एवं कुछ आवश्यक दवाइयां प्रदान करने का निवेदन किया।
लोकडाउन आदि के कारण परिवार की आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति की जानकारी चरामेति परिवार को हुई।
बस आदि के नियमित रूप से न चलने के कारण श्री मनोज कुमार त्रिपाठी जी आज रायपुर आये और स्वर्गीय पुत्रों अभिषेक भाई पटेल एवं नीरज भाई पटेल की पुण्य स्मृति एवं दक्षा बेन पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री राजेन्द्र भाई पटेल एवं श्रीमती दक्षा बेन पटेल के सौजन्य से प्राप्त व्हील चेयर चरामेति फाउंडेशन के श्री सुधीर शर्मा जी, नितिन जैन जी एवं राजेन्द्र ओझा ने मनोज जी को प्रदान की। इस अवसर पर अनमोन हेतु आवश्यक दवाइयां एवं करीब दो सप्ताह का राशन भी मनोज जी को दिया गया।
श्री मनोज कुमार त्रिपाठी जी ने चरामेति फाउंडेशन सहित श्रीमती दक्षा बेन पटेल एवं श्री राजेन्द्र भाई पटेल के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

