हाथरस गैंगरेप घटना और राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की एवं पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में सत्यनारायण शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है सत्यनारायण शर्मा ने कहा हाथरस की बेटी के साथ जो हुआ उसके खिलाफ पूरा देश आक्रोशित है, आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में भी देश का हर नागरिक पीड़ित परिवार के साथ न्याय के लिए गुहार लगा रहा है, अब देखना यह है कि क्या सरकार के कानो तक हमारी और जनता की ये आवाज़ पहुंच पाएगी ?
हाथरस घटना पर सत्यनारायण शर्मा वा कांग्रेसियों नेताओं ने किया मौन धरना प्रदर्शन

