रायपुर 5 सितंबर 2020 प्रदेश महामंत्री और एआईसीसी सदस्य पंकज शर्मा ने पूर्व आईजी एवं मंत्री अनिला भेड़िया के पति श्री रविंद्र भेड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पंकज शर्मा ने कहा कि, श्री भेड़िया से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं, उनका स्वर्गवास व्यक्तिगत क्षति है, अपने कार्यो के प्रति सदैव कर्तव्य निष्ठ रहे, समाजिक जीवन मे अपनी अलग ही पहचान बनायी, बालोद क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाज सेवी रहे।
पंकज शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की है की, दुख घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।

