डॉ रामेश्वर सोनवानी ने समाज सेवक डॉ व्यास नारायण द्विवेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया..

डॉ रामेश्वर सोनवानी ने समाज सेवक डॉ व्यास नारायण द्विवेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया..


डॉ व्यास नारायण द्विवेदी जी के आकस्मिक निधन पर डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूँ वे मेरे पापा स्व.श्री चिंता राम सोनवानी के प्रिय मित्र एवं उनके बड़े भाई व मार्गदर्शक भी थे, हमारे उनके परिवार से घरेलु सम्बन्ध हैं, वे हमारे नगर पंचायत पथरिया के सम्माननीय वरिष्ठ नेता थे, वे जन जन के लोकप्रिय थे उनको पूरा छत्तीसगढ़ जानता है एवं मानता भी है, उनका निधन पुरे छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्णीय क्षति है. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रहे व लंबे समय से छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूरों व किसानों के समस्याओं के लिए लड़ने वाले डॉ. द्विवेदी जी आज हमारे बीच नहीं रहे। भगवान के इच्छा के आगे हम सब नतमस्तक हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देवें व परिवार व मित्रों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति..🙏💐.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *