कोरोना संक्रमण काल के बाद जन आंदोलन किया जाएगा सुंदरानी

भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-सुंदरानी

कोरोना संक्रमण काल के बाद जन आंदोलन किया जाएगा

रायपुर,31 अगस्त 2020। भाजपा महर्षि बाल्मीकि वार्ड कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महिलाओं से शराबबंदी, युवाओं से बेरोजगारी भत्ता, किसानों को पेंशन देने सहित अनेक वादे कर सरकार बनाने वाली भूपेश सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है।

श्री सुंदरानी ने कहा की कोरोना संक्रमण काल के बाद सरकार के खिलाफ एक विशाल जन आंदोलन खड़ा कर सभी वादे को पूरा करने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने अपना सारा जीवन पार्टी के माध्यम से जनमानस की सेवा करने वाले श्रीचंद सुंदरानी को अध्यक्ष बना कर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ हर आंदोलन में पूरे कार्यकर्ता श्री सुंदरानी के साथ खड़े होंगे। कार्यक्रम को भाजपा नेता लीलाधर चंद्राकर,अशोक गुप्ता, राजू राव, मिनी पांडे ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा नेता राजकुमार राठी एवं अशोक गुप्ता द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जितेंद्र नाग ,मेघुराम साहू, डॉ विवेक श्रीवास्तव, अखिल चटर्जी, किशोरचंद नायक,अजय राणा ,गज्जू साहू अनिल यादव,अमलेश सिंह, चयन जैन, विकास शुक्ला, हेमंत साहू,संदीप सोनी, प्रहलाद क्षत्रिय, जूही कुमारी, जुबेदा बानो उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन मेघुराम साहू ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *