चलती बस में महिला के साथ बलात्कार, 40 अन्य यात्री भी थे सवार, पढ़िए पूरी खबर ​

मथुरा: प्रदेश में कड़ी कानून के बाद भी बावजूद बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला कम होने का नाम नही ले रहा है। दिनो दिन यहां दरिं​दो ने ऐसी घटनाओ को अंजाम दे रहे है। इसी बीच ताजा मामला मथुरा से सामने आया है, जहां चलती बस में दरिंदो ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना देर रात की है। जब बस में करीब 40 यात्री सवार थे और महिला बस चालक के केबिन में बैठी थी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल- 112 हेल्पलाइन नंबर पर एक महिला ने उसके साथ रेप की सूचना दी थी। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली एक महिला अपने किसी निजी काम से उत्तर प्रदेश आई थी। कल रात वह बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बस के ही कंडक्टर ने महिला को चलती बस में हवस का शिकार बनाया है। यह घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर बस में सवार अन्य यात्रियों का कहना है ​कि जब बस मांट टोल पर रुकी, तो महिला ने बस कंडक्टर से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद यात्रियों को जानकारी हुईं इसके बाद बस में हड़कंप मच गया। इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे। बस में बैठे अन्य यात्री इस घटना से अनजान थे, लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *