पुलिया के निर्माण नही होने से बरसात का पानी घुसा कालोनी के घरों में,
रायपुर राजधानी, दिनांक-24/820
एंकर:-सरकार ,प्रशासन की लापरवाही का नतीजा,सालों से परेशान हो रही जनता,
मनोज शुक्ला द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीओ-रायपुर,धरसींवा ब्लॉक के टेकारी ग्राम में स्थित परसूलीडीह हाउसिंग बोर्ड कालोनी वाशियों का दुर्भाग्य कह लिया जाए कि हाउसिंग बोर्ड में मकान ख़रीदना ही सबसे बड़ा दुर्भाग्य है,अभी जनता कोरोना की महामारी से परेशान है ही साथ ही साथ बरसात का पानी पूरे कालोनी के घरों में घुसता जा रहा है,
आप को बतादें टेकारी ग्राम से सद्दू,दलदल सिवनी को जोड़ने वाला इकलौता मार्ग है उक्त मार्ग में पुलिया है उसी पुलिया के न बनने से हजारों परिवार का शहर से सम्पर्क टूट जाता है जिससे परिवारों के ऊपर रोजी रोटी का संकट हो जाता है, उसके बावजूद सरकार और प्रशासन लापरवाह बना हुआ है,उक्त पुलिया को लेकर सरकार में बैठे लोगों के साथ साथ प्रशासन को भी पता है सालों से सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन आज तक उक्त पुलिया का निर्माण नही हो पाया जिस वजह से आज कालोनी में बरसात का पानी घरों में घुस आया है,गौरतलब है सरकार और प्रशासन ध्यान नही देगा तो अब कालोनी वाशी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो गए हैं।

