रायपुर। राजधानी में धार्मिक शिक्षा देने वाले एक मौलना को 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बच्ची को उसके घर पर धर्म की शिक्षा देने आता था, इस दौरान उसने मौके पाकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद खम्हारडीह थाने में शिकायत के बाद आरोपी को आदर्श नगर स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। खम्हारडीह प्रभारी ममता अली शर्मा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरशद रहमानी दो दिनों से पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची को पढ़ाने जाता था। दोनों ही दिन बच्ची से उसने गलत काम किया है। रविवार शाम बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई है। जिसके बाद रविवार को ही रात 11 बजे पीड़ित बच्ची ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अरशद मूलतः बिहार का रहने वाला है वा वर्तमान मे न्यू लष्मी नगर मोवा मे रह रहा था आरोपी के खिलाफा धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में धार्मिक शिक्षक गिरफ्तार

