सरपंच द्वारा पशु सेल्टर होम संचालक महिला से मारपीट, बदसलूकी एवम धमकाने का आरोप।

सरपंच द्वारा पशु सेल्टर होम संचालक महिला से बदसलूकी एवम धमकाने का आरोप।

आदर्श नगर नर्सिंग होंम के पास कुछ वर्षों से वेटनरी की सरकारी जमीन पर पशुओं की सेवा में लगी रेणु सिलावट कई सालों से खुद के खर्च पर एक छोटा सा सेल्टर होम चला रही हैं जिसमे वह रोड दुर्घटना में घायल हुए पशुओं का इलाज एवम देखभाल करती हैं। कुछ दिन पूर्व वहां के सरपंच कामराज साहू ने रेणुका जी को अचानक सेल्टर होम बिना किसी कारण या कागज के खाली करने को कहा। उन्हने कारण जानना चाहा तो उनके साथ बदसलूकी एवम गालीगलौच की गई, उनका आरोप है कि उनके साथ सरपंच द्वारा मारपीट भी हुई
इस पर शिकायत के बाद रेणुका जी मेडिकल जांच के लिए पुलिस थाना पहंची जहां उनकी तरफ से एफ आई आर लिखने से पुलिस द्वारा मना किया जाने लगा । सरपंच द्वारा जोर जबरजस्ती कर वो उस सरकारी वेटनरी विभाग कु जमीन पर खुद के गौठान बना कर गोबर का काम करना चाहता है इस प्रकार के गंभीर आरोप कामराज साहू सरपंच पर लगाए जा रहे है । एक संस्था ने इसका संज्ञान लिया है और इस सम्बन्ध में दोनों पक्षो में सुलह करने करने का मन बनाया है। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज क्यों नही की जा रही किसके दवाब में एकतरफा कर्यवाही की जा रही है। जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *