नेहरू युवा मंडल गगरेट के पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर कंवर हरि सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नेहरू युवा मंडल गगरेट के पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर कंवर हरि सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

8 अगस्त (गगरेट)
शनिवार दोपहर 12 बजे नेहरू युवा मंडल गगरेट की मासिक बैठक में समाजसेवी हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल सहित सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर कंवर हरि सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए देवीलाल ने बताया कि 27 जुलाई को कंवर हरि सिंह का निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक समाज सेवक और पत्रकार को खोया है, जो सदा ही समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। और उनकी कमी सदा हमें खलती रहेगी और यह कमी कभी भी पूरी नहीं हो
सकती देवीलाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *