“उरकुरा में निशुल्क कोरोना(covid-19) जांच शिविर”
दिनांक 5 अगस्त 2020 रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरगांव नगर निगम, उरकुरा में पुराना पंचायत भवन में राज्य शासन द्वारा नि:शुल्क कोरोना(covid-19) टेस्ट का शिविर लगाया गया जहां शिविर में टेस्ट कराने के लिए रायपुर ग्रामीण विधानसभा के आम जनता वहां पर पहुंच कर अपना नि:शुल्क करोना(covid-19) जांच करवाया और बिरगांव नगर निगम में विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के निर्देश पर शासन ने इस क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर कई बार कोरोना(covid-19) का जांच नि:शुल्क रूप से कराया है और इसी कड़ी में इस बार उरकुरा क्षेत्र में यह जांच शिविर नि:शुल्क रूप से आम जनताओं के लिए रखा गया।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा द्वारा उरकुरा पहुंचकर शासन की चल रही नि:शुल्क कोरोना(covid-19) जांच निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों से यह भी निवेदन किया कि आप राज्य शासन द्वारा दिए गए नियम फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना एवं लगातार अपने आप को सैनिटाइज करना साथ ही साथ श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा की बेहद जरूरी हो तभी आप अपने घर से निकले अन्यथा घर पर रहे सुरक्षित रहे।।


