भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर घर घर प्रज्वलित किये गए दीप – वा ध्वजा रोपण किया गया विशाल कुकरेजा।

भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर घर घर प्रज्वलित किये गए दीप – विशाल कुकरेजा।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि भगवान श्रीराम जी के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन को सांस्कृतिक तरीके से मनाया गया। पिछले कई वर्षों के वनवास के बाद आया है इस पूरे देश महोत्सव के रूप में आपसी भाईचारा से मनाया गया।

विशाल कुकरेजा ने बताया कि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को एक पर्व की तरह मनाया मनाया गया। घर घर दीप प्रज्वलित किया गया,सभी ने अपने – अपने घरों की छतों में भगवान श्रीराम जी के झण्डे को लगाया। आतिशबाजी के साथ साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ इस अवसर को मनाया गया। भगवान श्री राम जी की आरती की गई।

विशाल कुकरेजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम जी का एक गहरा नाता है,छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है,इसीलिए यहाँ के लोगो ने इस अवसर को दीपावली की तहर मनाया।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने प्रदेश कार्यालय में भगवान श्रीराम जी के झंडे को लगाया साथ ही साथ दीप प्रज्वलित कर उत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विशाल कुकरेजा ने कहा कि न्यायालय के निर्णय के स्वरूप पूरे हर्षोल्लास से मंदिर का निर्माण होने जा रहा है,प्रत्येक समुदाय में इसकी खुशिया झलक रही है। कार्यक्रम में ब्रिगेड के जितेंद्र सचदेव,विजय राजपाल,विनय तीर्थाणी, वरुण हबलानी, सुभाष मंगलानी,महेश भमभानी,मयंक नागदेव,यश नागवानी उपस्थित थे

भवदीय
विशाल कुकरेजा
प्रदेशाध्यक्ष
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *