देवा नायक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी बधाई वा शुभकामनाएं।
देवा नायक ने प्रदेशवासियों को भाई – बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। देवा नायक ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण और अनोखा त्यौहार है जो भाई – बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है।इस दिन बहनें अपने भाइयों की मंगल कामना करते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती है और भाई,बहनों की रक्षा का वचन देते है।उन्होंने ने कहा कि,सभी को इस दिन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान,अस्मिता,महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर आने आना चाहिए। देवा नायक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा मानको के पालन में ही असल सुरक्षा निहित है।उन्होंने ने सभी से अपिल की है कि सभी लोग सोशल और फिजिकल दूरी के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं और मास्क अवश्य पहनें।

