देश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मुनगा महाअभियान के अंतर्गत मारुति रेसिडेंसी अमलिडीह में मुनगा पौधारोपण एवम् अन्य प्रजाति के पौधे भी रोपण किए गए।
माननीय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अभियान चला कर छत्तीसगढ़ मे मुनगा पौधे रोपण का विशेष अभियान 6 जुलाई को सभी स्कूल, आगनबाड़ी केन्द्रो व छात्रावासो मे मुनगा के पौधा रोपण करने को कहा और लोगों को प्रेरित किया कि मुनगा कुपोषण डायबिटीज कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के लिए चमत्कारी औषधि का काम करती है । साथ ही प्रोटीन के साथ विटामिन बी 6 , विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत है ।
मुनगा में आयरन मैग्नीशियम पोटेशियम की प्रचुरता होती है ।
प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस अर्चना दुबे के द्वारा मारुति रेसिडेंसी गार्डन में मुनगा पौधारोपण किया एवम् अन्य प्रजाति के पौधे भी लगाए गए पौधारोपण के इस कार्यक्रम मे रेखा पांडे, रुकमणी ध्रुव ,शोभा अवस्थी ,पूर्णिमा मेश्राम, निकिता कुल्हाडे, आशा कुमार, अर्चना सिंह, निशा सिंह, मधु ध्रुव एवं अंशिता मिश्रा उपस्थित रहे हुवे वृक्षारोपण रोपण कर अपना पूरा सहयोग प्रदान किया ।
छत्तीसगढ़ मे मुनगा के पौधेरोपण का विशेष महा अभियान के अंतर्गत मारुति रेसिडेंसी अमलि डीह में मुनगा वा अन्य प्रजाति के पौधे का रोपण किया गया


