कोमल हुपेंडी जी को भारी पुलिस बल के दम पर गिरफ्तार करना गलत-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी

06-07-20
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

कोमल हुपेंडी जी को भारी पुलिस बल के दम पर गिरफ्तार करना गलत-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी का यह आंदोलन सतत जारी रहेगा कल से प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल आमरण अनशन पर बैठेंगे-अनुषा जोसेफ प्रवक्ता आप

14580 चयनित अभ्यर्थियों की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 03 जुलाई से आमरण अनशन पर थे जिसे प्रशासन द्वारा जबरन उठा लिया गया।
आम आदमी पार्टी का मूल उद्देश्य ही है कि देश में सब को अच्छी शिक्षा मिले । हर एक बच्चा इस देश का भविष्य है जो इस सुन्दर भारत का निर्माण करेगा
इस सुन्दर सपने को पूरा करने के लिए सरकारी स्कूलों को पर्याप्त शिक्षक की जरूरत है जो कि छत्तीसगढ़ में नहीं है ।
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ सरकार को चयनित शिक्षको को नियुक्त करने को कहां पर शिक्षा जैसे गंभीर विषय पर ध्यान केंद्रित नहीं किया तब मजबूर होकर आमरण अनशन करने को विवश हो गए ।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भूपेश बघेल जी इस आंदोलन से घबरा गए है और वे इसे कुचलने के लिए वे अलोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उपयोग कर रहे है।

कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व इनके शीर्ष नेता राहुल गांधी जी लोकतंत्र की बात करते है वे देखे किस तरह छत्तीसगढ़ में आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचल दिया गया व आंदोलन स्थल से कोमल जी को अरेस्ट किया गया।

हम कोंग्रेस के नेताओं द्वारा ही कहे गए वादों को पूरा करने की बात कह रहे है जो उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि उनकी सरकार बनते ही
शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ।

कोंग्रेस सरकार के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष टी एस सिंहदेव जो आज छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री है उन्होंने भी सरकार बनने के 10 दिनों में यह कार्य को पूर्ण करने की बात कही थी आज वो भी इस मामले में चुप्पी साध बैठे है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा हमारा यह आंदोलन सतत जारी रहेगा और इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए कल से इस आमरण अनशन पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल बैठेंगे।

आम आदमी पार्टी व शिक्षक संघ द्वारा जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की जा रही है व आम आदमी पार्टी व शिक्षक संघ व विद्या मितान के साथियों द्वारा राजधानी रायपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दिया जाएगा।

जयन्त गायधने
प्रदेश मीडिया प्रभारी
9200001119
अनुषा जोसेफ
प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
9981991038

अजीम खान
मीडिया प्रभारी
जिला रायपुर
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *