विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक विकास उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर किया गया विप्र फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन

विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक विकास उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर किया गया विप्र फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व एवं समाज के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक शुशील ओझा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विप्र चेम्बर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा ने सदस्यता अभियान एवं विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एप्प का किये उद्घाटन

प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा के द्वारा रायपुर के रिंगरोड पर बनाया गया विप्र फाउंडेशन का प्रथम कार्यालय-डॉ.विकास पाठक

रायपुर/05 जुलाई 2020 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा के द्वारा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक शुशील ओझा के जन्म दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय का किया गया उद्घाटन।विप्र फाउंडेशन के कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही विप्र चेम्बर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा द्वारा सदस्यता अभियान की गई शुरआत इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ एप्प का किया गया शुभारंभ।विप्र फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ के मुख्य संरक्षक एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा व संरक्षक विधायक विकास उपाध्याय ने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय का पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि समाज भारत का एक अंग है विप्र समाज समाज के लोगो को एक कर सबको साथ मे लेकर चलने में विश्वास करता विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं संरक्षक विधायक विकास उपाध्याय ने विप्र समाज को बधाई देते हुए कार्य की किये प्रशंशा राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं सयोजक शुशील ओझा को दिए उनके जन्मदिवस की बधाई साथ ही विप्र समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले पर विप्र इकाई के गठन ओर एप्प के उद्घाटन पर समाज के सभी लोगो को जोड़ने के काम की दिए बधाई।विधायको ने बधाई देते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा के नेतृत्व पर विप्र समाज बहुत अच्छे और नेक कार्य कर रहे है।विप्र समाज वो समाज है जो सबको साथ लेके चलने पर विश्वास करता है।विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ का प्रथम कार्यालय रायपुर रिंग रोड पर शुभारंभ किया गया है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं समाज के राष्ट्रीय संस्थापक एवं सयोजक शुशील ओझा के जन्मदिवस के अवसर पर विप्र समाज का सदस्यता अभियान शुरू किया गया इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ एप्प का भी हुआ उद्घाटन इस एप्प पर छत्तीसगढ़ के विप्र समाज के विभिन्न इकाई के जैसे रायपुर,दुर्ग,राजनानंद गांव,सरायपाली,जांजगीर चाँपा,महासमुंद,बिलासपुर,बस्तर एवं विभिन्नकार्यकारणी को जोड़ा गया है इस एप्प के माध्यम से समाज के विप्र जन की जानकारी तुरंत प्राप्त हो जाएगी इसके साथ ही कोन किंस क्षेत्र में है पूरा रिकॉर्ड समाज के पास सुरक्षित रहेगा।
आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम में रायपुर शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा,प्रहलाद मिश्र,नरेश शर्मा,बसंत तिवारी,प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा,डॉ.विकास पाठक,विकास शर्मा(विक्की) प्रद्युम्न सारस्वत,अक्षत शर्मा,दुर्गा पुरोहित,रविकांत शर्मा,आसुतोष शर्मा, पम्मी शर्मा,दीपक शर्मा, संजय शर्मा,सुनील शर्मा, संजय शर्मा,नीरज शर्मा,बंटी शर्मा,अमित शर्मा, कमल पुरोहित,रवि शर्मा,तरुण शर्मा योगेश शर्मा,राकेश शर्मा ,तिल्दा से सत्यप्रकाश शर्मा,गणेश शर्मा,
रायगढ़ के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा,महासमुंद के अध्यक्ष दीपक शर्मा,अशोक शर्मा,जांजगीर चापा के बंटी शर्मा रायपुर ग्रामीण के राजू शर्मा,शुभाष शर्मा अपने कार्यकरणी इकाई के सदस्यों के साथ उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *