रायपुर:-रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सत्यनारायण शर्मा ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारे भारत में गुरू पूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन निरंतर अहम भूमिका निभाते हैं। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गुरूजनों के प्रति सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।
सत्यनारायण शर्मा ने नागरिकों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

