निजी स्कूलों एवं कॉलेजों की शिक्षण शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन रायपुर कलेक्टर को सौंपा।
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन रायपुर कलेक्टर को सौंपा।विशाल कुकरेजा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सरकार ने लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने तक निजी स्कूलों एवं कॉलेजों की फीस वसूली पर रोक लगाई हुई है।बावजूद इसके कई निजी स्कूल सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर फीस के लिए अभिभावकों को लगातार फ़ोन कर रहे है।विशाल कुकरेजा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जबतक स्थिति पूरी तरह से ठीक नही हो जाती तबतक अभिभावकों को परेशान नही किया जाए।हमारी इस मांग पे विचार विमर्श कर कार्यवाही के निर्देश दे।
विशाल कुकरेजा ने कहा कि जिस स्कूलों द्वारा अभिभावकों को फोन कर परेशान किया जा रहा है, उन स्कूलों की शिकायत शिक्षा अधिकारी से की जायेगी। साथ ही साथ उन स्कूलों पर F.I.R दर्ज करवाई जाएगी।
विशाल कुकरेजा ने बताया कि यदि स्कूलों द्वारा अभिभावकों को परेशान करना बंद नही किया गया तो राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

