अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा पूरे देश के समाजबंधुओं का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि महासभा के सभापति श्री श्याम सोनी के निर्देशानुसार देश भर के परिवारों की वास्तविक जानकारी के साथ-साथ आर्थिक,व्यवसायिक, शैक्षणिक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जनगणना का काम शत-प्रतिशत हो चुका है एवं पुरे देश में अभी तक 65% से अधिक परिवार की जानकारी महासभा को मिल चुकी है। श्री राठी ने बताया कि इस जनगणना के पीछे महासभा की मंशा समाज में जरुरतमंद बंधुओ की जानकारी लेकर ये पता करना है की उसे समाज से किस प्रकार की मदद की ज़रूरत है, साथ ही जो बंधू किराये के मकान में रहते है,ऐसे परिवारों को स्वयं के मकान खरीदने के लिए मदद की जायेगी। श्री सोनी ने बताया कि एक संपर्क एप भी लांच किया जा रहा है जिससे की विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते तय करने में मदद मिलेगी। साथ ही डाटा बैंक के माध्यम से दान-दाताओं की जानकारी भी संगठन के पास रहेगी।श्री सोनी ने बताया कि सभा के 10 से अधिक ट्रस्ट कार्यरत है जो शिक्षा, स्वास्थ,आर्थिक सहयोग, विधवा पेंशन, मेडिक्लिम प्रीमियम के अलावा आकस्मिक सहयोग प्रदान करते है।अभी तक समाज के 65 प्रतिशत परिवार मेडिक्लेम में कवर हो चुके है।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा पूरे देश के समाजबंधुओं का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार राठी

