फिर जनता ने अपना भरोषा जताया सुनील सोनी पर
रायपुर, भाजपा से लोकसभा में रिकार्ड मतों से चुनने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी को रिकार्ड 3 लाख 48 हज़ार 238 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बधाई देने वालो का तांता लगा है। जिसमे रायपुर शहर के आम नागरिक भी बधाई देने पहुँच रहे वही
रायपुर,लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न वरिष्ठ भाजपा नेता व रायपुर लोकसभा के भाजपा संचालक बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर निवास पर मनाया गया। यहा उपस्थित भजापा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों ने टीवी सेट के सामने बैठकर रायपुर सहित देश भर के चुनावी परिणामों पर नज़र बनाये हुए थे। जैसे ही भाजपा के जीत की खबर आती रही वे उत्साहित होते रहे। भाजपा को अपराजेय बढ़त मिलते ही यहा मिठाईयों का दौर चला। लड्डुओं से एक दूसरे का मुह मीठा कराकर ,गले मिलकर भाजपा की जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल,बालाराम सेन,अखिलेश पवार,नानक राघवानी (काका) ,रमेश जैन,आनंद शिवहरे,देवेंद्र गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

