रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भोपाल कोर्ट में दर्ज हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह ने ये मामला दर्ज कराया है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुझे किसी भी प्रकार का नोटिस प्राप्त नही हुवा है। मैं नोटिस मिलने पर समुचित जवाब सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करूंगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मेरी जंग थी और आगे भी जारी रहेगी

