विकास तिवारी की मेहनत का असर :- DKS अस्पताल घोटाले में पीएनबी के AGM को रिमांड पर भेजा गया… 23 मई तक के लिए

रायपुर 20 मई 2019। डीकेएस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के AGM सुनील अग्रवाल को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। सुनील अग्रवाल आज रायपुर कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे, 23 मई तक के लिए पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है। 23 मई को एक बार फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस को कोर्ट ने शर्तों के साथ रिमांड पर दी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि उनके साथ सख्ती ना करे और उनका बराबर मेडिकल चेकअप भी कराये।

इससे पहले रायपुर पुलिस ने सुनील अग्रवाल को डीकेएस अस्पताल के घाटाले में सह आरोपी बनाया था। लोन सेंसन के लिए लिए नार्मस का पालन नहीं किया गया था, कई जगहों पर हस्ताक्षर भी नहीं किया गया था, जिसकी वजह से उन्हें आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम सुनील अग्रवाल ने ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों का लोन पास किया था। आरोप था घोटाले की जांच को लेकर रायपुर पुलिस ने पहले ही एजीएम को तलब किया था, लेकिन वो पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे।

जिसके बाद दिल्ली में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर देने से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इनकार कर दिया था। कोर्ट के निर्देश पर ही वो रायपुर कोर्ट में बयान के लिए पहुंचे थे, जहां से उन्हें 23 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *